कलेक्टर दीपक सोनी को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी,2011 बैच के आईएएस अफसर
छत्तीसगढ़ – बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी को दिल्ली के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री में डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है। दीपक सोनी 2011 बैच के आईएएस अफसर हैं।
राज्य सरकार ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सहमति जताई, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। दीपक सोनी इससे पहले वह दंतेवाड़ा के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

आदेश के मुताबिक, दीपक सोनी की नियुक्ति पांच साल या अगले आदेश तक लागू रहेगी। वह अपने मौजूदा पोस्ट से रिलीव हो जाएंगे और तीन हफ्ते के अंदर दिल्ली के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में डायरेक्टर का पद संभालेंगे। उनके नियुक्ति को प्रशासनिक क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

