March 6, 2026

तमनार कोयला खदान विरोध मामले में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लात- घुसा और डंडे से पीटा, कई पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

0
Screenshot_20251227_214352_copy_600x603

छत्तीसगढ़ – रायगढ़ के गारे-पेलमा ब्लॉक-1 में उत्खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया है। तमनार ब्लॉक का यह खदान जिंदल उद्योग को आवंटित है। जिसके भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने गए पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव, लात घुसा और डंडे से मारपीट भी किया। घटना में महिला टीआई कमला पुसाम सहित कई पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए हैं।

कई दिनों से था तनाव

बीते कई दिनों से जल जॅंगल जमीन को लेके ग्रामीण चिंतित थे और लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच आज जब कोयला गाड़ियों को पुलिस द्वारा जाने देने को कहा गया तो ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया और पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोक के साथ हाथपाई हो गई।

मामला इतना उग्र हो गया है कि ग्रामीणों नें बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। भारी तनाव के बीच पुलिस ने स्थानीय 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं मे से एक सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। धौराभाटा और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed