March 6, 2026

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल को विदेश चले जाने की दिए सलाह,बघेल ने कहा धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं,सनातन हमें सिखाने आए हैं ‘कल के बच्चे’

0
Screenshot_20251227_000811_copy_800x528

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भिलाई में हनुमंत कथा के लिए पहुंचे पं. धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भूपेश बघेल को विदेश चले जाने की सलाह दिए जाने पर बघेल ने कड़ा और व्यंग्यात्मक जवाब दिया।

भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ में केवल पैसा बटोरने आते हैं। उन्होंने कहा, “जब धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। शास्त्री से मेरा बेटा भी 10 साल बड़ा है। वे कल के बच्चे हैं और हमें सनातन धर्म सिखाने आए हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा अलग है और यहां कबीर साहेब और गुरु घासीदास की वाणी गूंजती है। यह प्रदेश शांति और सद्भाव का टापू रहा है।

भूपेश बघेल ने पं. धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के किसी भी साधु-संत से शास्त्रार्थ कर लें। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि दिव्य दरबार से लोग ठीक हो रहे हैं, तो फिर मेडिकल कॉलेज क्यों खोले जा रहे हैं।

बघेल ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और केवल छत्तीसगढ़ में इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री दूसरे राज्यों में जाकर भी ऐसे बयान देकर दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed