March 7, 2026

हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ का मामला:28 लाख रुपये के धागा चोरी मामले में नहीं कराई कोई विभागीय जांच,एमडी और सचिव की भूमिका संदिग्ध,संदेही गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन को फिर से दिया धागा गोदाम का चार्ज

0
IMG-20251220-WA0003

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता ) रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के भनपुरी स्थित केन्द्रीय भण्डारण निगम तीन के गोदाम से हुए लाखों रुपये के धागा चोरी मामले एक खुलासा सामने आया है | तात्कालिक गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन के कार्यकाल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गोदाम में कार्यरत कर्मचारी मिथलेश श्रीवास से पूछताछ में मिले 63 बंडल धागा जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये को खमतराई पुलिस ने बरामद कर सकी है बाकि 97 बंडल धागा जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये की माल आज तक गायब है | इसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ प्रबंध संचालक श्याम धवाड़े ने 19 मई 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को करीब छह हजार किलो धागा बंडल को बरामद करने के लिए पत्र लिखकर सिर्फ कागजी कार्यवाही कर खानापूर्ति करने का काम किया है।

एमडी श्याम धावड़े और सचिव जोशी ने 28 लाख रुपये के धागा चोरी मामले में नहीं कराई कोई विभागीय जांच


जबकि तात्कालिक गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन के कार्यकाल में 22 जून 2024 को भनपुरी गोदाम से कुल एक सौ 60 बंडल धागा कीमत करीब 28 लाख रुपये का कच्चा माल की चोरी वारदात हुई है | इसे लेकर आज तक किसी भी प्रकार से न कोई विभागीय जांच हुई और न ही सात महीने बाद भी प्रबंध संचालक श्याम धावड़े द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को 97 बंडल जांच कर बरामद करने लिखे पत्र को लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई पड़ताल की गई |

विभाग के मंत्री और अधिकारियों को गुमराह करने श्याम धावड़े ने एसएसपी को लिखा पत्र एमडी का दोहरा चेहरा उजागर


लाखों का माल चोरी होने के बाद खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ प्रबंध संचालक श्याम धावड़े का दोहरा चेहरा सामने आया आया है | एक तरफ पहले जब 22 जून 2024 को भनपुरी स्थित केन्द्रीय भण्डारण निगम तीन के गोदाम कुल एक सौ 60 बेल पीसी धागा चोरी होने की सूचना मिलने पर पहले गंभीरता दिखाते हुए प्रबंध संचालक ने 19 मई 2025 को रायपुर एस एस पी को 97 बंडल करीब छह हजार किलो को बरामद करने के पत्र लिखा | वहीं दूसरी तरफ करीब एक सप्ताह बाद विभाग के मंत्री और अधिकारियों को गुमराह करते हुए 28 मई 2025 को तात्कालिक धागा गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन पर हटाने की कार्यवाही कर हाथकरघा संघ मुख्यालय में अटैच कर दिए |

आखिर कहाँ गायब हुआ चोरी के 97 बंडल लाखों का पीसी धागा जमीन खा गए या आसमान निगल गई पुलिस को भी नही पता


जैसे ही चोरी का मामला शांत हुआ सात महीने बाद तात्कालिक धागा गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन को ही पुनः उसी गोदाम का प्रभार देते हुए प्रोसेस वस्त्र, ग्रे वस्त्र, रेडीमेड गणवेश, ग्रे एवं रंगीन धागा विभाग के जिम्मेदारी दे दिए है | जब 97 बंडल लाखों का पीसी धागा पुलिस ने बरामद नही कर सकी हैं | जिसकी जांच कर बरामद करने स्वयं प्रबंध संचालक श्याम धावड़े पुलिस को पत्र लिखा है तो इतना गंभीर मामले में ऐसी कौन सी मजबूरी, दबाव या एक आईएएस अधिकारी को राजाराम देवांगन से ऐसी क्या मोह है कि जिनके कार्यकाल में लाखों की चोरी हुई पुनः उन्ही को ही उसी जगह की जिम्मेदारी दे दिए गया | इसे लेकर भी अब एक आईएएस अधिकारी प्रबंध संचालक श्याम धावड़े एवं सचिव एम एम जोशी के कार्यप्रणाली पर कई तरह सवाल खड़े हो रहे है |

लाखों के धागा चोरी मामले में विभागीय जांच की तो अब तक कोई ऐसी जांच की नही जरूरत


वहीं सरकारी संपत्ति के हुए लाखों रुपये के नुकसान के बारे में पता करने जब हमने छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के सचिव एम एम जोशी से संपर्क करने पर कहा कि जैसे ही चोरी के कुछ दिनों बाद सूचना मिली पीसी धागों सत्यापन कराने के बाद स्टॉक में कमी पाया गया इसके बाद अप्रैल माह से जून तक स्टॉक का ऑडिट कराया गया जिसमें एक सौ 60 बंडल की कमी पाई गई | वहीं सत्यापन किस स्तर के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कराया गया के सवाल पर कहा कि गोदाम प्रभारी राजाराम देवांगन के कार्यकाल में लाखों रुपये के पीसी धागा की चोरी हुई उन्ही से ही धागे के बंडलों का सत्यापन कराया गया हैं | इसके बाद ही पुलिस में चोरी होने की सूचना दी गई है | रही बात राजाराम देवांगन को लेकर विभागीय जांच की तो अब तक कोई ऐसी जांच जरूरत ही नही है | यदि चोरी के आरोप गोदाम प्रभारी के ऊपर होता तब जांच करवाते | अब सवाल कार्यवाही करने की तो जैसे ही खमतराई पुलिस से जांच का कोई प्रतिवेदन आयेगा तब उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी |

इस मामले को लेकर खमतराई पुलिस थाना पुलिस सीसपी पूर्णिमा लामा और थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हमने आरोपी के खिलाफ़ जांच कर 13 दिसंबर 2024 को चालान कोर्ट में पेश कर दिया है | रही बात हाथकरघा विभाग को जांच प्रतिवेदन देने की तो हम किसी भी विभाग को कोई जांच प्रतिवेदन नही देते है |

अब सवाल यहाँ पर यह खड़ा होता है कि एक तरफ हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के सचिव का यह कहना कि पुलिस जांच प्रतिवेदन देगी उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही किया जाएगा | लेकिन जिनके जिम्मे विभाग संचालित हो रहा हैं उन अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय स्तर से कोई कार्यवाही नही करना और न ही कोई जांच कराया जाना और इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देना विभाग की क्षवि को धूमिल करने का कार्य किया जा रहा हैं |

इसे लेकर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ प्रबंध संचालक श्याम धावड़े के मोबाईल नंबर से संपर्क करने और सवाल को पूरा समझने के कहा कि इसकी जानकारी नही है सचिव एम एम जोशी से जानकारी ले सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed