March 6, 2026

ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसील के बाबू ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

0
image-2025-12-16T172412.492-740124

छत्तीसगढ़ – सूरजपुर जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ एक प्रभारी बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तहसील जरही परिसर में की गई, जहां आरोपी लोखन सोरी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रमेश राम राजवाड़े, निवासी कोटया का मकान क्षतिपूर्ति मुआवजा से जुड़ा मामला तहसील में लंबित था। इस प्रकरण में बिल-वाउचर तैयार करने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में प्रभारी बाबू लोखन सोरी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित को लगातार टालने और दबाव बनाने के बाद जब मांग स्पष्ट हुई, तब उसने इसकी शिकायत ACB से करने का निर्णय लिया।

पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत ACB अंबिकापुर में दर्ज कराई। ACB ने शिकायत की प्राथमिक जांच की और तथ्यों की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जांच में यह पाया गया कि आरोपी बाबू द्वारा रिश्वत की मांग वास्तविक है और वह रकम लेने के लिए तैयार है।

योजना के अनुसार, ACB की टीम ने आज दोपहर करीब 12:05 बजे तहसील जरही परिसर में ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम आरोपी को सौंपी, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह के मामलों में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और पहले भी ऐसी मांग की गई थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed