March 6, 2026

SIR के काम में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, तहसीलदार को किया निलंबित, कई अधिकारियों को नोटिस जारी

0
suspended (1)

मुंगेली –  जिले में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR) कार्यों की धीमी गति पर बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने बरेला, नगर पंचायत जरहागांव, फुलवारी और पथरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि “मतदाता सूची पुनरीक्षण अत्यंत संवेदनशील कार्य है, इसमें जरा-सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कई जगह अपडेटेड आंकड़े तैयार नहीं थे और SIR कार्यों से जुड़े रजिस्टर भी अधूरे थे। इस गंभीर लापरवाही पर उन्होंने जरहागांव तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण अधिकारियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed