March 7, 2026

बहुचर्चित कस्टम मिलिंग स्कैम : EOW ने दीपेन चावड़ा के खिलाफ 2000 करोड़ की अवैध धन की साक्ष्य, कोर्ट में पेश किया चालान

0
ACB-EOW-DAFTAAR

छत्तीसगढ़ – बहुचर्चित कस्टम मिलिंग स्कैम में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW ) ने मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के करीबी माने जाने वाले दीपेन चावड़ा के खिलाफ रायपुर स्थित विशेष न्यायालय में चालान पेश किया है। यह कार्रवाई 9 दिसंबर 2025 को की गई, जिसे इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर उसकी भूमिका न केवल कस्टम मिलिंग स्कैम में, बल्कि अन्य बड़े आर्थिक मामलों में भी उजागर हुई। अधिकारियों के अनुसार, चावड़ा लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धन के प्रबंधन में शामिल था। यह अवैध रकम कथित तौर पर नेटवर्क के जरिए अलग-अलग जगहों पर घुमाई गई।

जांच के दौरान मिले प्रमाण बताते हैं कि चावड़ा ने स्कैम से जुड़ी अवैध कमाई को सुरक्षित रखने, ट्रांसफर करने और अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईओडब्ल्यू द्वारा पेश किए गए चालान में बताया गया है कि सिर्फ कस्टम मिलिंग स्कैम में ही उसने लगभग 20 करोड़ रुपये लोकसेवकों की ओर से एकत्र किए।

यह रकम कथित तौर पर धान खरीदी, मिलिंग और परिवहन से जुड़े फर्जी भुगतान, कमीशन और अवैध वसूली से जुड़ी थी। अधिकारियों का कहना है कि चावड़ा अनवर ढेबर का बेहद करीबी था और इसी वजह से वह पूरे नेटवर्क की वित्तीय व्यवस्था को संभालता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed