March 7, 2026

सर्व आदिवासी समाज ने किया 9 दिसंबर को बस्तर बंद का ऐलान,कांग्रेस नेता की मौत पर बढ़ा विवाद, कार्रवाई की मांग

0
sarv-adiwasi-samaj-2025-12-08-21-56-04

छत्तीसगढ़ – रायपुर सेंट्रल जेल में आदिवासी नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत को लेकर आदिवासियों में आक्रोश है। इसी मुद्दे पर सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार, 9 दिसंबर को बस्तर बंद का ऐलान किया है। 

बता दें कि जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को भूमि विवाद के मामले में गिरफ्तार कर कांकेर जिला जेल में बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर 4 दिसंबर की सुबह उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जीवन ठाकुर चारामा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष थे। उनकी मौत के बाद सरकार ने सेंट्रल जेल रायपुर और जिला जेल कांकेर के अधीक्षकों का ट्रांसफर भी कर दिया, लेकिन इस कार्रवाई से सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग संतुष्ट नहीं है। सर्व आदिवासी समाज ने तत्कालीन दोनों जेल अधीक्षकों को निलंबित करने और चारामा के तहसीलदार, थाना प्रभारी और भू-माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed