सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र व्यवहार महज खानापूर्ति नौटंकी – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
रायपुर – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, फिर भी चिट्ठी लिखकर सिंपैथी लेने की कोशिश हो रही है
दिल्ली में संसद चल रही है, वे मोदी – शाह से शिकायत क्यों नहीं करते?
अगर जमीन गाइडलाइन मामले में आप सड़क पर उतरें, आंदोलन करें, तो कांग्रेस भी आपके साथ आंदोलन करेगी। आप कहें तो कुमकुम चावल और निमंत्रण पत्र लेकर आ जाएं?
कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा
कांग्रेस पूरी तरह लोकतांत्रिक पार्टी है…अध्यक्ष तक का चुनाव हो रहा है…बीजेपी नेताओं के पेट में दर्द इसलिए है क्योंकि 2 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया…जनता इन्हें दौड़ा रही है… जहां जा रहे हैं, लोग भगा रहे हैं…
दुर्ग और अन्य जिलों में बीजेपी के अलग अलग मंत्रियों के खिलाफ हुए विरोध भी हुए है।
मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच विरोध को लेकर कहा – यह सब अफवाह है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। संगठन सृजन के तहत अनुभवी और मेहनती लोगों को अध्यक्ष बनाया गया है कांग्रेस मजबूती से ग्राउंड पर काम कर रही है, अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष लगातार भ्रमण कर रहे हैं…

