March 6, 2026

41 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 1.19 करोड़ के इनामी शामिल

0
IMG-20251127-WA0008(1)_copy_800x514

छत्तीसगढ़ – नक्सली हिंसा का दौर लगातार कम हो रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बीजापुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत 41 माओवादी कैडरों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार इनमें 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर कैडर साउथ सब जोनल ब्यूरो, DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी, और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां पहले काफी सक्रिय थीं, लेकिन सरकार की पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर तेजी से दिखने लगा है।

समर्पण करने वाले माओवादियों में अलग-अलग स्तर और अलग-अलग यूनिट के कैडर शामिल हैं—

PLGA बटालियन-01 और अन्य कंपनियों के 5 सदस्य

ACM-03, प्लाटून और एरिया कमेटी सदस्य – 11

PLGA सदस्य – 2

मिलिशिया प्लाटून कमांडर – 4

मिलिशिया डिप्टी कमांडर – 1

मिलिशिया सदस्य – 6

जनताना सरकार, DAKMS और KAMS के पदाधिकारी – 9

यह सूची बताती है कि नक्सल संगठन के कई अहम ढांचे अब टूट रहे हैं और संगठन कमजोर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed