March 6, 2026

शहीद आशीष शर्मा को विदाई; SP रो पड़े,सरकार का ऐलान: भाई बनेंगे सब इंस्पेक्टर,दो बार वीरता पदक विजेता थे आशीष शर्मा

0
image_870x580_691ee9efc3750_copy_1024x683

रायपुर – छत्तीसगढ़ के बोरतालाब जंगल में माओवादी मुठभेड़ में शहीद हाकफोर्स निरीक्षक आशीष शर्मा को गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को बालाघाट में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य मिश्रा रो पड़े। कई जवान अपने वीर साथी को खोने के गम में भावुक हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद के छोटे भाई को  सब इंस्पेक्टर बनाने का ऐलान किया है।

शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की पार्थिव देह को फूलों से सजे वाहन में रखकर शहर के आंबेडकर चौक से पुलिस लाइन तक अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा, जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ कलेक्टर मृणाल मीना और राजनेता भी मौजूद रहे। अपने साहसी और वीरता पदक विजेता जवान को खोने के दुख में एसपी आदित्य मिश्रा खुद को संभाल नहीं पाए और रो पड़े। कई जवानों ने एसपी के गले लगकर एक-दूसरे को ढांढस बंधाया।

दो बार वीरता पदक से सम्मानित निरीक्षक आशीष शर्मा 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बोरतालाब जंगल क्षेत्र में माओवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वे बालाघाट की किन्ही चौकी के प्रभारी थे और बुधवार को हुए संयुक्त ऑपरेशन (Joint Operation) का नेतृत्व कर रहे थे।

श्रद्धांजलि यात्रा के बाद बलिदानी आशीष शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके परिजन पैतृक गांव बोहानी (नरसिंहपुर) ले गए। यहीं उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed