वर्ल्ड टॉयलेट समिट 2025 नई दिल्ली में शुरू — स्वच्छता, गरिमा और जलवायु सुरक्षा पर वैश्विक आह्वान
नई दिल्ली – सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित वर्ल्ड टॉयलेट समिट 2025 आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में शुरू हुआ। दुनिया भर के नीति-निर्माता, विशेषज्ञ और संगठनों ने इसमें हिस्सा लिया।
“स्वच्छता: सम्मान और पृथ्वी के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी”
जिसका उद्देश्य स्वच्छता, मानव गरिमा और पर्यावरण सुरक्षा को मजबूत बनाना है।
सत्र की शुरुआत में सुलभ इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट कुमार दिलीप ने भारत की स्वच्छता उपलब्धियों और सामुदायिक मॉडल पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गेनाइजेशन की 25वीं वर्षगांठ स्मारिका भी जारी की गई।
सी. आर. पाटिल, केंद्रीय मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय ने कहा:
“हमारी जिम्मेदारी है कि साफ पानी और सुरक्षित स्वच्छता आखिरी घर तक पहुँचे। सिर्फ ढांचा नहीं—गुणवत्ता और गरिमा भी जरूरी है।”
मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा:
“स्वच्छता सिर्फ सुविधा नहीं, संस्कृति और जिम्मेदारी है। यह पर्यावरण सुरक्षा का आधार है।”
उन्होंने जल पुनर्चक्रण, तकनीक और युवाओं की भूमिका पर बल दिया।
डेविड माहलोबो, उपमंत्री, दक्षिण अफ्रीका ने कहा:
“पानी और स्वच्छता जीवन और न्याय का सवाल है। किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए।”
वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक जैक सिम ने भारत की भूमिका की सराहना की।
विश्व बैंक और बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी भारत की प्रगति और शहरी चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

