एक्शन टेसा ने टेसा सलाम’ के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट
भिलाई/ दुर्ग – एक्शन टेसा भारत में एमडीएफ, एचडीएचएमआर, बॉईलो एवं पार्टीकल बोर्ड जैसे इंजीनिएर्स पैनल उत्पादो का सबसे बडा निर्माता और लकडी पैनल उद्योग में अग्रणीय है, एक्शन टेसा ने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रंखला के साथ गर्व से ‘मेगा कारपेंटर्स मिटींग का आयोजन मंगलवार को होटल अमित पार्क इंटरनेशनल भिलाई/दुर्ग में किया गया । आयोजन में कंपनी के जीएम मनोज उपाध्याय, डीजीएम अमिताभ घोषाल,ब्रांच मैनेजर राजन दीक्षीत, विदर्भ एवं छत्तीसगढ के समस्त सेल्स प्रतिनिधी एवं भिलाई दुर्ग जिला के नामी आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर्स उपस्थित थे. सभी ने कारपेंटर्स भाईयों का स्वागत किया.आयोजन का संचालन करते हुए अमिताभ घोषाल ने कहा कि ऐक्शन टेसा कारपेंटर्स के अमुल्य योगदान को मान्यता देने के लिये समर्पित है, जिनकी कारीगरी देशभर के अनगिनत घरों एवं व्यवसायों में सुंदरता एवं कार्यक्षमता लाती है।

इस मेगा मीट कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से एक्शन टेसा ने इस कार्यक्रम में उपस्थित कारपेंटर्स की कारीगरी को मान्यता देने के साथ साथ उन्हे उभरती तकनीकों और नवाचारी डिजाइन तकनीकों के बारे में जानने का एक मंच प्रदान किया. यह पहल एक्शन टेसा के ब्रांड दर्शन कोई नही ऐसा के अनुरुप है, जो अतुलनीय गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देता है। पिछले एक दशक से कंपनी इन आयोजनो के माध्यम से कारपेंटर्स के साथ निकटता के साथ काम कर रही है, उन्हे मुल्यवान जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही है जिससे ब्रांड और लकड़ी के कामकाज उद्योग के साथ उनका संबंध और भी मजबूत हो रहा है। एक्शन टेसा के प्रबंध निर्देशक अजय अग्रवाल ने इस अवसर पर व्हीडीयों मॅसेज द्वारा कारपेंटर्स के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुये कहा कि कारपेंटर्, इंजीनियर्स लकड़ी उद्योग की नींव है, उनकी कुशलता एवं रचनात्मकता के प्रति आभार व्यक्त किया।

टेसा सलाम का अर्थ सम्मान की अभिव्यक्ति है, टेसा सलाम पहल का उद्देश्य कारपेंटर्स की स्थिति को ऊंचा उठाना है और उनके परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाना है, जिससे उद्योग में उनकी भूमिका और अधिक स्पष्ट और मूल्यवान हो सके ।

