25 प्रतिशत मतदाता तक गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा – दीपक बैज
रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मतदाता गणना पत्रक वितरण को लेकर चुनाव आयोग का दावा भ्रामक है। धरातल पर गणना पत्रक 25 प्रतिशत घरों तक नहीं पहुंची है। जिनके घरों तक गणना पत्रक पहुंची है उसमें ये भी एक दो सदस्यों का गणना पत्रक मिल नहीं रहा है। एक ही घर में कई सदस्यों के गणना पत्रक अब तक नहीं पहुंचे है, चुनाव आयोग कागजी दावा कर रहे है। आरक्षित सीटों की संख्या कम करने आरक्षित वर्गो के नाम मतदाता सूची में काटने की साजिश से मतदाता चिंतित है। बीएलओ को भाजपा नेता कार्यकर्ता ठीक से काम करने नहीं दे रहे है। ऐसी शिकायत जगह-जगह से आ रही है। भाजपा के नेता बीएलओ पर अनुचित दबाव डाल रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है। भाजपा की एजेंसी की तरह काम कर रही है। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली से ऐसा लगता है इनका फोकस कांग्रेस के कोर वोटर को मतदाता सूची से बाहर करना है। अनुसूचित क्षेत्रों में जनजाति के वोटर के नाम को काटने की बड़ी साजिश की जा रही है, ताकि विधानसभा परिसीमन के समय एसी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या की जा सके। वही स्थिति अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर देखी जा रही है। ये आरक्षित वर्गो की नेतृत्व खत्म करने की का षड़यंत्र नजर आ रहा है। भाजपा की नीति भी हर स्तर पर आरक्षण खत्म करने की है। सरकारी नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र एवं अब जनप्रतिनिधि बनने की अधिकार भी आरक्षित सीटें कम कर छीनने की साजिश रची जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की अधिकारों को खत्म करने के लिए काम कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हिमायती है। आरक्षण का लाभ आरक्षित वर्ग को मिलना चाहिए। आरक्षित सीटों में भाजपा के आरक्षण विरोधी मुहिम को सफल होने नहीं देगी। कांग्रेस के बीएलए आरक्षित वर्गों के नाम कटने नहीं देगा। चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष भाव से मतदाता शुद्धिकरण कार्यक्रम को संपन्न करे। भाजपा के दबाव में काम न करे।

