April 23, 2026

लाल आतंक’ पर प्रहार: एक करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी भी मारी गई, छह नक्सलियों के शव बरामद

0
gg-3-e1763448700421

रायपुर – छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा से बड़ी खबर सामने आई है। खूंखार नक्सली और वांछित कमांडर माडवी हिड़मा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे समेत कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे मारेडपल्ली के घने जंगलों में हुई, जहां ग्रेहाउंड फोर्स के जवान अभियान चला रहे हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी ने कहा है कि पड़ोसी प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है, हालांकि मुठभेड़ के सभी विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतज़ार है। यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

1 करोड़ इनामी कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। हिडमा पर देश के सबसे खतरनाक नक्सली हमलों की साजिश रचने का आरोप था। हिडमा, कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है। 43 वर्षीय हिडमा को लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती माना जाता रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। हिडमा वर्षों से बस्तर और आसपास के इलाकों में दहशत फैला रहा था। इतना ही नहीं वह 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था।

हिडमा को आंध्र प्रदेश पुलिस के ग्रे हाउंड दस्ते ने अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन में मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में उसके साथ पांच अन्य नक्सली भी मारे गए। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में हिडमा की दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई है। फिलहाल अभी मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन तीन बड़े हमलों के अलावा हिडमा को बस्तर में कई घातक माओवादी अभियानों का नेतृत्व करने के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है।

DGP का बयान

आंध्र प्रदेश के DGP हरीश कुमार गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया यह ऑपरेशन अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली जंगलों में किया गया। सुबह 6 से 7 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक शीर्ष माओवादी नेता समेत 6 माओवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed