छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एसपी का एक्शन,FIR दर्ज करने में देरी पर TI आशीष तिवारी सस्पेंड
छत्तीसगढ़ – जशपुर जिले में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। आदिवासी छात्रा से रेप मामले में FIR दर्ज करने में अनावश्यक देरी के चलते SP शशिमोहन सिंह ने एक्शन लिया है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल उठने लगे थे, जिसके बाद मामले में एएसपी ने कार्रवाई की, इस केस में IG के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज हुई और SDOP को 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, जशपुर में आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठे। पीड़ित 10वीं की छात्रा ने आरोप लगाया था कि छात्रावास के शिक्षक गिरधारी यादव उससे घरेलू काम करवाता था और बाद में उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। छात्रा किसी तरह छात्रावास से निकलकर CWC संगठन तक पहुंची और पूरी घटना बताई।
शिकायत मिलने के बाद भी कोतवाली पुलिस FIR दर्ज करने में देरी करती रही। आरोप है कि थाना प्रभारी आशीष तिवारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और FIR देर से दर्ज की। इसी देरी का फायदा उठाकर आरोपी शिक्षक फरार हो गया। जैसे ही मामला मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल हुआ, पुलिस एक्शन मोड में आई।
जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह ने जांच के बाद TI आशीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में कहा गया कि FIR दर्ज करने में अनावश्यक देरी पुलिस जिम्मेदारियों के विपरीत है और इससे आरोपी को भागने का मौका मिला।

