March 7, 2026

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को जेल भेजा,भाई रोहित तोमर अभी फरार, कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह

0
Virendra-Tomar-2025-11-5d390d0b94efbec1cceddb9f6b092b57-4x3(1)_copy_800x600

छत्तीसगढ़ – रायपुर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को सूदखोर वीरेंद्र तोमर को जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तोमर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है। पूछताछ में वीरेंद्र तोमर ने अपने छुपने के ठिकानों और कुछ प्रॉपर्टी की जानकारी भी पुलिस को दी है।

इस दौरान कोर्ट परिसर में वीरेंद्र तोमर ने चलते-चलते मीडिया से कहा कि मैं अपराधी नहीं हूं, मुझे फंसाया जा रहा। मेरे परिवार को आतंकी बनाया जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ जबरदस्ती हो रही है। इस दौरान समर्थकों ने केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी भी की।

वहीं वीरेंद्र तोमर का भाई रोहित तोमर अभी फरार है। रोहित की तलाश में रायपुर पुलिस अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी कर रही है। तेलीबांधा थाना और पुरानी बस्ती थाने में वीरेंद्र और रोहित के खिलाफ सूदखोरी, आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं।

उधर, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सूदखोर वीरेंद्र तोमर के जुलूस निकालने का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर 1 घंटे तक लाइव आकर समाज के लोगों से कहा, पुलिस ने वीरेंद्र तोमर के साथ गलत किया है। तोमर कोई आतंकवादी था क्या, जिसका जुलूस निकाला गया।

शेखावत ने सरकार को चेताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज के लाखों लोग बहुत जल्द रायपुर कूच करेंगे। हम उन पुलिस वालों के घर में भी घुसेंगे जो तोमर के घर के अंदर घुसे थे। इसके अलावा शेखावत ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed