March 7, 2026

नेशनल पार्क में बड़ी मुठभेड़,छह नक्सली ढेर, हथियार बरामद,DRG-STF की संयुक्त कार्रवाई सफल

0
naxali

छत्तीसगढ़ – बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, INSAS राइफल, स्टेनगन और .303 राइफलें बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सोमवार देर रात DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन पर भेजा गया। मंगलवार सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में जैसे ही जवानों ने इलाके में घेराबंदी की, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है और संख्या की आधिकारिक पुष्टि सर्चिंग पूरी होने के बाद की जाएगी। आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि यह ऑपरेशन माओवादी संगठन के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में नक्सलियों का प्रभाव कमजोर हुआ है।

नेशनल पार्क क्षेत्र के आसपास के गांवों में इस मुठभेड़ के बाद दहशत का माहौल है, लेकिन साथ ही लोगों में राहत भी है कि लंबे समय से सक्रिय नक्सली गिरोहों पर अब पुलिस का दबदबा बढ़ा है। सुरक्षाबलों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed