छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल की तलाश तेज, पुलिस की कई ठिकानों पर दबिश
( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता ) रायपुर :- छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिचित के घर में छिपा हुआ है।

इसी सिलसिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के शिवेंद्र वर्मा (निवासी सड्डू) और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित घर पर छापा मारा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, जबकि कई टीमें राज्य के अलग-अलग इलाकों में अमित बघेल की तलाश में जुटी हैं।जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के इष्ट देवता झूलेलाल जी पर विवादित टिप्पणी की थी।

इसके बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने रायपुर में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी।अमित बघेल के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज सहित कई जगहों पर एफआईआर दर्ज है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।फिलहाल पुलिस अमित बघेल की लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

