March 6, 2026

सरकार सहकारी समितियों कर्मचारियों से बात कर गतिरोध खत्म करे,धान खरीदी 15 नवंबर से ही होगी सरकार यह सुनिश्चित करें

0
IMG-20250702-WA0408(6)

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सहकारी समितियो और जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी तथा धान उपार्जन केन्द्रो के कम्प्यूटर आपरेटरो की हड़ताल पर जाने की चेतावनी चिंता का विषय है। बस्तर सहित कुछ स्थानों पर तो लेंपस कर्मचारी हड़ताल पर जा चुके है। धान खरीदी की तिथि 15 नवंबर में सिर्फ एक हफ्ता ही शेष बचा है, ऐसे में धान खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण कर्मचारी यदि हड़ताल पर जाते है, तो धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। एक तो सरकार ने पहले ही खरीदी की तिथि 15 दिन विलंब से घोषित किया है। ऐसे में यदि कर्मचारियो की हड़ताल के कारण खरीदी बाधित होती है तो किसानों का बड़ा नुकसान होगा। सरकार सभी सहकारी कर्मचारियों से चर्चा कर धान खरीदी की तिथि के पहले गतिरोध समाप्त करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है पिछले साल भी इन कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था, सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त किया, लेकिन यह आदेश केवल कागज का टुकड़ा साबित हुआ, जमीन पर कोई कार्य कर्मचारियों के मांगों के संदर्भ में नहीं हुआ। प्रबंधकीय अनुदान, वेतन और नियमितीकरण, धान के उठाव न होने पर सुखत (शॉर्टेज) क्षतिपूर्ति की राशि, वेतनमान विसंगति, इंक्रीमेंट, पेंशन और भविष्य निधि जैसे अपने मूलभूत अधिकारों के लिए सोसाइटियों के कर्मचारी आंदोलित है, लेकिन यह सरकार अब तक सोई हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि स्वीकृत करने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में दिया है, उसके बावजूद यह सरकार उसे रोक रखी है। विगत 29 अक्टूबर से कर्मचारी आंदोलित हैं लेकिन इस सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि धान खरीदी तय समय में शुरू हो और किसानों से निर्बाध खरीदी संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed