7 नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,कमांडर सुनील और आरिना पर 8 लाख इनाम,हथियारों के साथ जंगल छोड़ निकले नक्सली
छत्तीसगढ़ – नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के बीच गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगल छोड़कर जिला मुख्यालय में सरेंडर किया हैं। इनमें कमांडर, सचिव और कई इनामी नक्सली शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, उदंती एरिया कमांडर सुनील और सचिव आरिना, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित है, अपने साथियों के साथ सरेंडर किया हैं। इन दोनों के अलावा कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी और मलेश पर भी 5-5 लाख का इनाम घोषित है। इनके साथ 1 लाख की इनामी महिला नक्सली कांती भी आत्मसमर्पण किया है।
ये सभी नक्सली अपने साथ 1 SLR, 3 इंसास राइफल और एक सिंगल शॉट हथियार लेकर आए हैं। यह गरियाबंद, धमतरी और ओडिशा के नुआपाड़ा डिविजन में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

गरियाबंद पुलिस लाइन में आज पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्र और एसपी निखिल राखेचा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़े समर्पण अभियान की आधिकारिक जानकारी साझा किया। यह सरेंडर न केवल जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि गरियाबंद क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हाल के महीनों में सुरक्षा बलों के दबाव और लगातार हो रहे विकास कार्यों ने कई नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है। इस समर्पण से न केवल संगठन को बड़ा नुकसान होगा, बल्कि जंगलों में आम लोगों में भी भरोसे का माहौल मजबूत होगा।

