March 6, 2026

राज्योत्सव में सैकड़ों करोड़ खर्च करने के बाद आम आदमी को सहूलियत नहीं – दीपक बैज

0
1461448-deepak-baij-1024x614_copy_800x480

रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि राज्योत्सव के नाम पर सरकार ने सैकड़ों करोड़ रु खर्च कर दिया लेकिन राज्योत्सव तक प्रदेश के आम आदमी की पहुंच नहीं है। राज्योत्सव का पूरा कार्यक्रम रायपुर से 30 किमी दूर नवा रायपुर में है। वहां जानें के लिए बस की सुविधा नहीं की गई है, कोई अपने सुविधा से पहुंच गया तो उसे सरकारी बदइंतजामी का शिकार होना पड़ेगा। वहां पीने का और पानी शौचालय तक व्यवस्थित नहीं है। राज्योत्सव भी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। कमोबेश जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में ऐसी ही बदइंतजामी है। बेमेतरा में तो अव्यवस्था के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और कलेक्टर के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध जताया। विधायक कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए।

चुनावी गड़बड़ी के विरोध में छत्तीसगढ़ की जनता के हस्ताक्षर किया 15.5 लाख फार्म एआईसीसी भेज रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों और मतदाता सूची की गड़बड़ियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, इसके तहत कांग्रेस के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भी पूरे जोर शोर से चला। हमारे प्रभारी सचिन पायलेट जी की अगुआई में कांग्रेस ने रायगढ़ से ले के भिलाई तक पदयात्रा, मोटर सायकल रैली, जन सभाएं, मशाल रैलियां आयोजित उसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमने प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें कांग्रेस जनों के अलावा प्रदेश की जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हम छत्तीसगढ़ से लगभग 15.5 लाख फार्म भरवा के एआईसीसी को आज भेज रहे। एआईसीसी पूरे देश से हस्ताक्षर एकत्रित के मतदाता सूची की गड़बड़ियों के खिलाफ जनता की आवाज को चुनाव आयोग को सौंपेगी।

बचे किसानों का सरकार ऑफ लाइन पंजीयन क्यों नहीं करवाना चाहती

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्री स्टेक पोर्टल से बहुत से पूरे किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। समय भी समाप्त हो गया है, लगभग 6 से 7 लाख किसान पंजीयन से वंचित है। कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की मांग उठा रही कि सोसायटी में आफ लाइन पंजीयन की व्यवस्था की जाय। अब तो भाजपा का किसान मोर्चा भी पंजीयन नहीं होने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप चुका है। सरकार हठधर्मिता छोड़े तत्काल सोसायटी में पंजीयन कराने की व्यवस्था करे।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में करोड़ो का धान खरीदी घोटाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि

ऽ पूरे प्रदेश में विशेषकर मुख्यमंत्री के जिले जशपुर में धान की कागजो पर खरीदी की गयी तथा शासन के पैसे का करोड़ो का घोटाला किया गया।

ऽ खुलासा हुआ कि जशपुर के फरसाबहार जनपद पंचायत केन्द्र के 4 धान केन्द्रो में गडियाडीह, कोनपारा, तपकरा, समडमा में कागजो पर खरीदी की गयी। इन चारो केन्द्रों में मिलर के उठाव के बाद जो धान शेष बचना चाहिये वहां लगभग 15 करोड़ का धान शार्टेज है। यह बड़ा घोटाला है, जब 4 केन्द्रो में 15 करोड़ का घोटाला हुआ है तो कल्पना की जा सकती है। पूरे प्रदेश में 2739 केन्द्रों में कितने हजार करोड़ का घोटाला हुआ होगा।
ऽ कांग्रेस पार्टी की हमारी राष्ट्रीय सचिव जरिता जी हमारे नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने इस घोटाले को प्रेस कांन्फ्रेंस लेकर प्रमाण के साथ उजागर किया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। एक सत्यापन कमेटी बना दी गयी, लेकिन कोई रिपोर्ट आज तक नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed