March 6, 2026

राजधानी पहुँचे प्रधामंत्री मोदी, करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

0
1e6bb82b-1b54-4838-a420-9724106f20d7

छत्तीसगढ़ – स्थापना-दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9.30 बजे रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा औऱ अरूण साव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर विशेष इंतजाम किए गए थे, जहां पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक झांकियों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। राजधानी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उनके आगमन के साथ ही रायपुर और नवा रायपुर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहरभर में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए हैं और लोगों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भारी उत्सुकता है।  पीएम मोदी आज राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव 2025) से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और राज्य को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed