March 7, 2026

वन्यजीव अपराध पर बड़ी कार्रवाई: 50 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त,आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20251030-WA0006_copy_800x723

( रिपोर्ट -बिप्लव दत्ता ) रायपुर/खरोरा : वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए, छत्तीसगढ़ वन विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर परिक्षेत्र के खरोरा वन अमले ने ग्राम मटिया में छापा मारकर एक आरोपी के घर से 50 किलोग्राम जंगली सूअर का मांस जब्त किया है। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही दल को मिली सराहना

यह सफल ऑपरेशन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर, दीपक तिवारी के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। इस कार्रवाई में खरोरा सहायक परिक्षेत्र अधिकरी फेकूराम वर्मा, CFO महेंद्र बघेल, CFO चंद्र भवन मन्हारे, BFO सौरभ वर्मा, प्रेम किशन वर्मा और खरोरा परिवृत के समस्त स्टॉफ की सक्रिय भागीदारी रही।

वन विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि वन्यजीवों के शिकार और उनके उत्पादों के अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी ही त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed