बेमेतरा के बाद बलौदाबाजार में150 से अधिक गौ माता मौत के लिये सरकार जिम्मेदार- प्रवक्ता धनंजय ठाकुर
रायपुर -प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गौ माता को राज माता का दर्जा का देने का दम्भ भरने वाले गौ माता को भरपेट भोजन दवाईयां सुरक्षित रहने का प्रबंध नही कर पा रही है।पूर्व सरकार के द्वारा बनाई गोठनों को तालाबंद कर दिया।जिसके चलते गौ माता दर दर भटक रही है।इस सरकार के पास पशुधन के संरक्षण के लिये न कोई नीति है न नियत है।भाजपा सरकार के राज में गौ माता के नाम से अनुदान और योजना राशि नेता अधिकारी खा रहे है।बिलासपुर के मानव निर्मित जंगल मे कैम्पा मद से पशुधन के लिए चारा पानी की व्यवस्था करना था लेकि न पैसा अधिकारी खा गये।एक बड़ा चारा घोटाला हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने गोठन को खोलने पूर्व की तरह चारा पानी दवाई की व्यवस्था करने की मांग की।10 हजार से अधिक गोठनों में 7हजार से अधिक गोठन आत्मनिर्भर था जिसमे सरकार की एक रुपया भी नही लगता था।भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते गोठनों को बंद कर दिया जिसका खामियाजा गौ माता भुगत रही है।

