April 24, 2026

इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ कार्यक्रम,समाज सेवा और धार्मिक एकता का संगम ,पत्रकार बिप्लव दत्ता समेत कई लोग हुए सम्मानित

0
IMG-20251026-WA0031_copy_800x539

धनपुरी/ अनूपपुर – इनडोर स्टेडियम धनपुरी में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन दैनिक हाल ए हलचल, प्रदेश का गौरव, जोगी एक्सप्रेस और जय संगवारी समूह के प्रमुख अतीक खान बाबा और उनकी टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टिया भट्टाचार्य एवं उत्पल शाहा एक्स इन्फो अमेरिका के शहर मियामी से आए और इस कार्यक्रम मे शामिल हुए,वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी के द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जिला जज हिदायतुल्लाह वह उनकी धर्मपत्नी व रिजवाना कौशर जज रहीं। वहीं अन्य अतिथियों में छत्तीसगढ़ से आए डॉक्टर प्रिंस जयसवाल श्रीमती वंदना जायसवाल, सुपर ब्लास्ट के डायरेक्टर राजीव सिंह नगर परिषद बुढार की अध्यक्षा शालिनी सरावगी, सलभ दीक्षित छत्तीसगढ़ आनंद गुप्ता छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के रायपुर संभाग अध्यक्ष बिप्लव दत्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकांत मिश्र, जाने माने पत्रकार सनत शर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि करण त्रिपाठी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं कंपनी सेफ्टी बोर्ड के सदस्य कमलेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रितुपर्णा दवे मोहन नामदेव, राजा चौधरी, कैलाश लालवानी, सूरज श्रीवास्तव, अजय नामदेव, इरफ़ान खान,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप सिंह, जाने माने समाज सेवी पवन गलवानी चीनी,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यवान मिश्रा, रविंद्र तिवारी ,ओम प्रकाश पांडे ,राकेश तिवारी संदीप पुरी आदि मंचासीन समाज सेविका शकीला यासीन पार्षद जैतहरी रही।


कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले आयोजन समिति की तरफ से जगत जननी स्वरुपा कन्याओं के बिलासपुर से आई अमिता गुप्ता ने
पैर पाखरे और उन्हें टीका लगाकर उनका सम्मान किया । सभी अतिथियों के सर पर साफा बांधा गया था और पूरा मंच शानदार तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ,प्रमुख अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अतीक खान बाबा, वह उनकी टीम जिसने प्रमुख रूप से कैलाश लालवानी अजय नामदेव, सूरज श्रीवास्तव, इरफान खान ,अनिल लहंगीर ,राजा चौधरी आदि के द्वारा सभी अतिथियों को बैच लगाकर मालयर्पण करके उनका अभिनंदन स्वागत किया।

स्वागत दल के सभी लोगों के द्वारा नीचे आमंत्रित अतिथियों का भी स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर पूरे प्रांगण में बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि विराजमान थे।

कार्यक्रम कौमी एकता की एक बहुत बड़ी मिसाल है-अतीक खान (बाबा )

कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन अतीक खान के द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने उद्बोधन में अतीक खान ने कहा की यह मंच में विराजमान अतिथियों की गरिमामय उपस्थित से अपने आप कार्यक्रम सफल हो गया और वह सभी का स्वागत अभिनंदन करते हैं। आतीक खान ने कहा कि उनके छोटे से अनुरोध पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टिया भट्टाचार्य एवं उत्पल शाहा अमेरिका से यहां पर पधारे हैं ,और टिया भट्टाचार्य किसी परिचय की मोहताज नहीं है, बल्कि यहीं पर पली ,बढ़ी और शिक्षा प्राप्त की है ,और उनका प्रारंभिक काल धनपुरी की पावन धरा में बीता। उनके आगमन को अतीक खान ने प्रणाम किया और कहा कि इससे प्रतीत होता है कि लोगों के मन में धनपुरी के लिए कितनी चाह है। अतीक खान मंचासीन जज हिदायतुल्लाह एवं रिजवाना कौसर की उपस्थिति का स्वागत किया और कहा कि यह कार्यक्रम उनकी गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हो रहा है हम उनका स्वागत करते हैं। अतीक खान ने सुपर ब्लास्ट के डायरेक्टर बड़े भाई राजीव सिंह की प्रशंसा की और कहा कि उनका सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं हो पाता। और आज वह मंचासीन है ,जिससे उन्हें अपने आप ऊर्जा मिल रही है। खान ने पत्रकार सनत शर्मा को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे गुरु जी हमें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं ,और मंच पर हम उनका स्वागत करते हैं। खान ने मंच पर उपस्थित सभी लोग का स्वागत किया और कहा कि यह कार्यक्रम अपनी आप सब की गरिमामयी उपस्थिति से सफल हो रहा है। और आपका आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे ,जिससे धनपुरी में कौमी एकता की एक बड़ी मिसाल बने।

सेवा हम सब का धर्म है-डॉक्टर प्रिंस जायसवाल

छत्तीसगढ़ बैकुंठपुर से आए डॉक्टर प्रिंस जायसवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा यह कार्यक्रम जिन उद्देश्यों को लेकर शुरू किया गया है वह बहुत ही उत्कृष्ट है और समाज में एक बहुत अच्छा संदेश जाता है। श्री जायसवाल ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। और धर्म समाज सेवा में कभी आडे नहीं आता है। लोगों में अगर काम करने का जज्बा और ललक हो तो, छोटे से क्षेत्र से लेकर बड़े-बड़े क्षेत्र में भी कोई बहुत ही प्रभावशाली हो सकता हैं ,जो कि समाज में एकता और अखंडता के लिए बहुत जरूरी है।

मातृशक्ति का सम्मान अविस्मरणीय है-श्रीमती शालिनी सरावगी

नगर परिषद बुढार की अध्यक्षा शालिनी सरावगी मैं अपने उद्बोधन में पूरे मंच का स्वागत किया और कहा कि जिस तरीके से यह मंच में कन्याओं के पैर पखारे गए, और मातृशक्ति का सम्मान किया गया उससे उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। शालिनी ने कहा कि महिलाएं आज के समय में पुरुष के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं ,और किसी भी मामले में वह पुरुष से पीछे नहीं है। श्रीमती शालिनी ने कहा कि इस कार्यक्रम की कल्पना जिन लोगों ने प्रारंभिक काल में की, और उसे साकार किया है उनें वह बहुत सारी शुभकामनाएं देना चाहती हूं ,और प्रतिभाओं को सम्मान करना ,नगर में उत्कृष्ट कामों के लिए लोगों को प्रेरित करके, उनका मान बढ़ाना ,एक तरह से उनमें नई ऊर्जा का संचार करता है ।जो कि यह मंच कर रहा है और निश्चित रुप में यह मंच बधाई का पात्र है।

समाज सेवा ही सबसे बड़ी पूजा-राजीव सिंह

सुपर ब्लास्ट के डायरेक्टर राजीव सिंह ने इस कार्यक्रम को धनपुरी के इतिहास का शानदार कार्यक्रम बताया और कहा कि जिन हाथों में यह आयोजन था उन्होंने उसे अंजाम तक बखूबी पहुंचाया है, और और कार्यक्रम की भव्यता उपस्थित जनों से सिद्ध होती है। श्री राजीव सिंह ने कहा कि अगर मन में जज्बा हो और संकल्प हो तो आप कोई भी कार्य कर सकते हैं। श्री राजीव सिंह ने अपने प्रारंभिक काल धनपुरी की शुरुआत के बारे में बहुत सारी बातें कहीं, और कहा कि बचपन और युवा अवस्था उन्होंने धनपुरी में ही देखी है और अध्ययन अध्यापन के बाद वह शुरुआती 2000 से करियर की शुरुआत करके आज 2000 करोड़ की कंपनी का कार्य देख रहे हैं। यह लगन और समर्पण को प्रदर्शित करता है। राजीव सिंह ने कहा की मंच पर अतिथियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में चार चांद लगा रही है और अतीक खान और पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। श्री राजीव सिंह ने कहा की समाझ में देवी स्वरूप नौ कन्याओं का पांव पखार कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना, अपने आप इस कार्यक्रम में चार चांद लगा चुका है। श्री राजीव सिंह ने आयोजन समिति के सभी साथियों को बहुत सारी शुभकामनाएं दी और कहा कि आप लोग का संकल्प और कार्यक्रम की भव्यता आपकी मेहनत का नतीजा है। श्री राजीव सिंह ने कहा कि जब जब धनपुरी में उन्हें आमंत्रित किया जाता है तो उनका प्यार और स्नेह उन्हें चुंबकीय तरीके से धनपुरी में खींच लाता है। और हर बड़े कार्य को छोड़कर वह अपनी हाजिरी धनपुरी के कार्यक्रम में जरूर लगाते हैं। श्री राजीव सिंह ने कहा यह मेरी कर्मभूमि रही है और मैं इस धरती से बहुत कुछ सीखा है। राजीव सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।


विधायक काल में जनता की सेवा करना सौभाग्य की बात है-छोटेलाल सरावगी

सोहागपुर विधानसभा के अंतिम विधायक छोटेलाल सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा की आयोजन समिति को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं की इतना शानदार कार्यक्रम धनपुरी में आयोजित किया है और कार्यक्रम का आयोजन के पीछे की मंशा बहुत ही पवित्र है। श्री सरावगी ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है और अगर आप जनप्रतिनिधि हो जाते हैं तो लोगों की अपेक्षाएं बढ़ जाती है। जनप्रतिनिधि होने के कारण आपके पास अधिकार भी हो जाते हैं ,और उन अधिकारों का अगर इस्तेमाल करके जन सेवा की जाए तो इससे बड़ी कोई बात नहीं होती। और समाज का विकास तेजी से होता है। श्री सरावगी ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने बहुत ही जवलंत समस्याओं के बारे में अपनी विचारे रखी और बहुत सारी समस्याएं विधानसभा के पटल पर हल हुई। जिससे लोगों में एक नया विश्वास जागा है। श्री सरावगी ने कहा कि आज कॉलेज, स्कूल ,रोड और विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारे निर्माण कार्य उनके कार्यकाल में संपन्न हुए हैं जिनके बहुत ही सुखद स्मरण आज भी उनके जेहन में है। श्री सरावगी ने कहा की पार्टी सिंबल देती है लेकिन असली परीक्षा तो जनता के दरबार में होती है ।और जनता जिसे चुन ले ,जिसे आशीर्वाद दे दे, वह जनप्रतिनिधि होता है ।और फिर वह किसी दल का नहीं होता है वह जनता का होता है। श्री सरावगी ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा का ध्यान में रखते हुए, अस्वस्थता के बाद भी वह इस कार्यक्रम में पहुंचे और अगर वह कार्यक्रम में ना आते, तो जरूर दुख पहुंचता। श्री अतीक खान और उनकी पूरी टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं दी और कहा की जन सेवकों का सम्मान निश्चित रूप में होना चाहिए और यह मंच जिस तरीके से आगे आया है उससे उन्हें बड़ी खुशी प्राप्त हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed