छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल: चार जिलों के एसपी बदले गए, गृह विभाग ने जारी की आदेश
रायपुर – छत्तीसगढ़ में शुक्रवार देर शाम राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी भी बदली गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई जगह पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को दें।

राज्य सरकार ने सक्ति जिले की एसपी अंकिता शर्मा को अब राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। अंकिता शर्मा प्रदेश की चर्चित महिला आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।
वहीं, वर्तमान में राजनांदगांव के एसएसपी मोहित गर्ग को डीआईजी पुलिस मुख्यालय रायपुर में अटैच किया गया है।
अन्य जिलों में भी बदलाव
- रतना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।
- प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति जिले की कमान सौंपी गई है।
- पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
- चंद्रमोहन सिंह को निदेशक, प्रशिक्षण संचालन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है।

