पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर गोवर्धन पूजा किया गया, बघेल ने सपरिवार गायों की पूजा कर कहा गोवर्धन पूजा हमारे संस्कृति का अंग
रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल की रायपुर स्थित निवास पर गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार गायों की पूजा किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के विधायक ,पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रदेश भर से आए आमजन पूजा में शामिल हुए ।
कार्यक्रम में उपस्थिति लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है ।यह त्यौहार गो वंश के संरक्षण की भी शिक्षा देता है ।यह हमें एकजुट रह कर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है भगवान कृष्ण ने गोप गोपियों को अपने संस्कृति अपने संसाधनों को बचाने उनका सम्मान करने संदेश दिया उन्होंने एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर शक्तिशाली इंद्र के अहंकार को तोड़ कर उसके प्रकोप से अपने लोगों की रक्षा किया ।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों पर भी प्रहार किया ।केंद्र सरकार ने आठ साल तक जीएसटी लगा कर जनता को लूटा और अब छूट दे कर अहसान जता रहे । राज्य सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया , दो महीना से लोगों के घरों के बिजली के बिल तीन से चार गुना जादा आ रहा है ।आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान है । पूर्ववर्ती सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।
कार्यक्रम में विधायक रामकुमार यादव,अटल श्रीवास्तव ,चतुरी नंद ,सावित्री मंडावी ,संदीप साहू,ओंकार साहू,उत्तरी जांगड़े,इंद्रकुमार साव,इंद्रशाह मंडावी, यशोदा वर्मा ,कुंवर सिंह निषाद पूर्व मंत्री शिव डहरिया महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन,सुशील आनंद शुक्ला,राजेंद्र तिवारी किरणमई नायक,विकास उपाध्याय,विनोद वर्मा प्रमोद दुबे,मो असलम शिव ठाकुर अजय साहू ,धनंजय ठाकुर,आर पी सिंह विनोद तिवारी , विद्या भूषण शुक्ला, उद्योवर्मा ,राजेंद्र साहू शशि सिंह,राजेंद्र शुक्ला प्रमोद नायक ,नानक रेलवानी राम गिड़लानी ,आलोक चंद्राकर सन्नी अग्रवाल ,पप्पू बंजारे ,देवेंद्र यादव,बाकर अब्बास , सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

