March 8, 2026

रायपुर क्राइम ब्रांच पर चोरी के लगे गभीर आरोप, चैकिंग के नाम पर पांच पुलिसकर्मियों ने कारोबारी के कार से 2 लाख रुपए चुराए, दुर्ग – रायपुर SSP ने की कार्रवाई

0
police-suspend

छत्तीसगढ़ – रायपुर क्राइम ब्रांच पर अब चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के नाम पर पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी कार से दो लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने इस संबंध में दुर्ग एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद रिपोर्ट को रायपुर पुलिस को भेजा गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने पीछा करते हुए कुम्हारी के रास्ते दुर्ग तक पहुंच गई। लेकिन संदिग्ध वाहन टीम को चकमा देकर गायब हो गया।

वाहन की तलाश में पुलिसकर्मी पद्मनाभपुर थाना के विद्युत नगर इलाके पहुंचे। संयोगवश, वहीं कारोबारी मयंक गोस्वामी का घर है। उसी रात यह घटना घटित हुई।

मयंक गोस्वामी ने बताया कि वे धमतरी में बुलेट शोरूम चलाते हैं और 18 अक्टूबर की रात अपने घर दुर्ग लौटे ही थे कि उनके घर के बाहर पुलिस की गाड़ी आकर रुकी। बिना कुछ बताए पुलिस ने उन्हें कार से बाहर निकाला और तलाशी शुरू कर दी।

इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम में आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और एक अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। तलाशी के दौरान कार में रखे दो लाख रुपये गायब हो गए। कारोबारी ने घटना का सीसीटीवी फुटेज दुर्ग पुलिस को सौंपा है, जिसमें पूरी घटना दिखाई दे रही है।

जांच में जुटी रायपुर पुलिस, मचा हड़कंप

दुर्ग पुलिस ने मामला रायपुर एसएसपी को भेज दिया, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है। इस घटना के उजागर होते ही रायपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

रायपुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed