March 6, 2026

बीजेपी नेता गौरी शंकर की कार में तोड़फोड़ के बाद चोरी, गिफ्ट और अहम दस्तावेज पर हाथ साफ, DVR भी ले उड़े चोर,पुलिस जांच में जुटी

0
Screenshot_20251020_232238_copy_800x774

रायपुर – दीपावली के दिन एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास की कार को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने कार का कांच तोड़कर उसमें रखे दिवाली गिफ्ट, जरूरी दस्तावेज और DVR कैमरा चोरी कर लिया। यह घटना शंकर नगर स्थित वीआईपी स्टेट निवास के बाहर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने अपनी कार में दिवाली गिफ्ट पैक और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे थे। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घात लगाकर कार का शीशा तोड़ा और उसमें रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने कार में लगा DVR कैमरा भी निकाल लिया, ताकि वारदात की कोई फुटेज न मिल सके।

घटना के बाद बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- “कल रात अज्ञात चोरों ने मेरी कार में तोड़फोड़ कर दिवाली के गिफ्ट पैक और दस्तावेज चोरी कर लिए। कार में लगा DVR कैमरा भी निकाल लिया गया।” उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

वारदात की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दिवाली के दिन हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भी दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed