March 8, 2026

ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने पलटी कार,पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, पैर टूटा,दो युवक हिरासत में, एफआईआर दर्ज

0
image_editor_output_image1347413457-1760602489022

रायपुर – राजधानी में एक हिट एंड रन का केस सामने आया है। बुधवार की देर रात VIP रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए कार सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। जिससे पुलिसकर्मी के पैर में फैक्चर हो गया।

घटना बुधवार (15 अक्टूबर) रात करीब साढ़े 12 बजे राम मंदिर चौक के पास हुई। ट्रैफिक पुलिस VIP रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी ने गाड़ी नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ा दी।

कार ने बैरिकेड से टकराने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी हेम कुमार पटेल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी टांग टूट गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वे पब से पार्टी कर लौट रहे थे। आदित्य चौधरी के पिता मंत्रालय में अधिकारी हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed