March 6, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल मंत्रालय में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस:सुशासन, पारदर्शिता और जनहित पर होगी केंद्रित

0
confress

छत्तीसगढ़ – सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं और जनसेवा की गुणवत्ता को लेकर एक अहम बैठक 12 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस सुबह 10:30 बजे से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू होगी। यह बैठक इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि इसमें हाल ही में नियुक्त मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता भी पहली बार शामिल होंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में राज्य के सभी कलेक्टर, संभागायुक्त, और विभागीय सचिव शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य है- जिलों में चल रही शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन, जनसेवा की गुणवत्ता और सुशासन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करना। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह को लेकर भी प्रगति और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो और जनता को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले।

कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर्स–एसपी संयुक्त बैठक लेंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही उसी दिन मुख्यमंत्री कलेक्टर्स और डीएफओ (वनमंडल अधिकारी) की बैठक भी लेंगे, जिसमें राज्य की वन नीति, पर्यावरण संरक्षण, और आदिवासी समुदाय से जुड़ी योजनाओं पर समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed