March 8, 2026

ACB की बड़ी कार्रवाई,असिस्टेंट इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार,मजदूर की शिकायत पर हुई ट्रैप कार्रवाई

0
Surajpur-ACB-Action-1

सूरजपुर – ACB ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर चमरू राम नायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर पर आरोप है कि उसने एक मजदूर से ड्यूटी लगाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। मजदूर की शिकायत पर एसीबी ने पूरी योजना बनाकर उसे पकड़ने का ऑपरेशन अंजाम दिया।

ग्राम पोडिपा निवासी प्रदीप कुमार नामक मजदूर मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाने में काम करना चाहता था। इसके लिए उसने वहां के असिस्टेंट इंजीनियर चमरू राम नायक से संपर्क किया। बताया गया कि इंजीनियर ने प्रदीप से नौकरी पर लगाने के बदले एक लाख रुपए की मांग की। इस पर परेशान मजदूर ने एसीबी सरगुजा कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की पूरी योजना बनाई।

योजना के तहत शुक्रवार को एसीबी की टीम ने मजदूर को 50 हजार रुपए के केमिकल लगे नोट देकर इंजीनियर को देने भेजा। जैसे ही प्रदीप कुमार ने आरोपी इंजीनियर को पैसे सौंपे, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने पैसे बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आगे की पूछताछ शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed