March 9, 2026

आदिम जाति कल्याण विभाग के क्लर्क मनोज टोंडेकर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार,ACB की कार्रवाई

0
image-23_1760081709

बिलासपुर – जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सुबह आदिम जाति कल्याण विभाग के क्लर्क मनोज टोंडेकर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी की योजनाबद्ध ट्रैप ऑपरेशन के तहत की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बाबू मनोज टोंडेकर ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली ढाई लाख रुपए की सरकारी प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले आवेदक युवक से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। युवक ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत एसीबी में की, जिसके बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी बाबू

शुक्रवार सुबह जैसे ही आरोपी क्लर्क ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने आरोपी के पास से ₹10,000 की नकद राशि बरामद की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed