March 8, 2026

गायों की सुरक्षा तो कर नहीं पा रहे भूख से मर रही तुर्रा ये कि राजमाता घोषित करेंगे – दीपक बैज

0
1461448-deepak-baij-1024x614_copy_800x480

रायपुर – मुख्यमंत्री द्वारा गाय को राजमाता घोषित किये जाने संबंधी बयान को कांग्रेस ने भाजपा का पॉलिटिकल प्रोपोगंडा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में गाय भूख से मर रही है। सरकार उनके चारे-पानी और सुरक्षा की व्यवस्था तो कर नहीं पा रही, मुख्यमंत्री गाय को राजमाता घोषित करने की बात कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है। दो साल में 5 लाख गौवंश गायब हो गये सरकार ने क्या किया?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर केवल राजनीति करना जानती है उसे गौ सेवा से गायों के संरक्षण से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाये भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे-पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे-पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई, फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गोधाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गौ को राजमाता घोषित करने वालों के राज में गाय सुरक्षित नहीं है। दो साल में गांवों और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गोवंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली, भूख से मरने वाली, कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहां गई? सीधा मतलब है उनकी तस्करी कर यूपी, महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed