March 7, 2026

आईएफएस अधिकारियों के प्रभारों में किया बदलाव, राज्य सरकार ने जारी आदेश

0
IFS

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा अधिकारियों के प्रभारों में बदलाव किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रेम कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज संघ का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक परिवर्तन विभागीय कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों अधिकारी शीघ्र ही अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इन बदलावों से राज्य में वन विकास और लघु वन उपज से जुड़ी योजनाओं के कार्यान्वयन में और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed