March 6, 2026

देवरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा: हसदेव नदी में डूबे पांच में से तीन लापता, दो को बचाया गया,पिकनिक मनाने पहुँचे थे सभी

0
1200-675-25144879-thumbnail-16x9-janj

जांजगीर/चांपा – देवरी पिकनिक स्पॉट पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हसदेव नदी में नहाने गए पांच युवाओं में से तीन डूब गए, जबकि दो को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। घटना शनिवार शाम की है, जब रायपुर और बिलासपुर से घूमने आए युवक-युवतियों का समूह नदी में उतरा था।

यह हादसा पंतोरा चौकी क्षेत्र में हुआ है। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, बलौदा तहसीलदार ने इसकी पुष्टि की। प्रशासन और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है।

कौन-कौन डूबे?

  • स्वर्णरेखा ठाकुर – निवासी सरकंडा जोरापुरा
  • अंकुर ठाकुर – निवासी दयालबंद
  • आशीष भोई – निवासी अशोकनगर सरकंडा

जिन्हें सुरक्षित बचाया गया

  • लक्ष्मी शंकर सतनामी – निवासी अकलतरा
  • मोनिका सिंह – निवासी पुलिस कॉलोनी, तिफरा

स्थानीय ग्रामीण बने देवदूत, पुलिस मौके पर मौजूद

घटना के बाद आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दो युवाओं की जान बचाई। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य को सहयोग दे रही है। फिलहाल तीनों लापता युवकों की खोजबीन जारी है।

प्रशासन ने की अपील- सावधानी बरतें

जिला प्रशासन ने इस घटना के बाद सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पिकनिक स्थलों पर जाते समय पानी में उतरने से पहले सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है कि मौज-मस्ती के साथ सतर्कता भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed