April 24, 2026

जेम पोर्टल के भ्रष्टाचार में पूरी सरकार लिप्त – कांग्रेस

0
IMG-20251001-WA0009

रायपुर – मुख्यमंत्री का जेम पोर्टल की खरीदी की गड़बड़ियों की जांच की घोषणा बताती है कि सरकार भी मान रही इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है ।कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेम पोर्टल से की गई सभी खरीदी की जांच होनी चाहिए । कांग्रेस सरकार के समय सीएसआईडीसी के माध्यम से हो रही खरीदी को भाजपा सरकार बनने के बाद इसी लिए बंद किया गया था ताकि भ्रष्टाचार किया जा सके और राज्य के बाहर के सप्लायरों से कमीशन ले कर खरीदी की जाय।जेम पोर्टल के माध्यम से अब तक जितनी खरीदी हुई है इस पूरी खरीदी की जांच की जानी चाहिये। जेम पोर्टल की खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी हुई है, पोर्टल से हुई अधिकांश खरीदी राज्य के बाहर के सप्लायरों से हुई है। इसी जेम पोर्टल से 300 का जग 32000 में खरीदा गया है। 1 लाख की टी.वी 10 लाख में, 60 हजार की रोटी मेकर मशीन 8 लाख में खरीदी गयी। 1539 का ट्रेक सूट 2499 में खरीदा गया। यह है जेम पोर्टल का कमाल सरकार में बैठे हुये लोग जेम पोर्टल के माध्यम से राज्य के खजाने पर डाका डाल रहे है। आठ लाख की रोटी खरीदी मामले में लीपापोती करने में पूरी सरकार जुटी है जबकि इस मामले में अभी तक एफआईआर हो जाना था ।

संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से की गई अभी तक की सभी खरीददारी का सोशल ऑडिट करवाया जाय तो पूरा सिस्टम नंगा हो जाएगा ।सरकार में सह है तो सभी खरीदारी की गई सामांग्री और उसके भाव सार्वजनिक कर दे ।अभी तक जितनी भी खरीदी की गई साफ हो जाएगा कि सारा सामान बाजार भाव से दस से सौ गुना से भी अधिक भाव पर खरीदी हुई है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा जेम पोर्टल से खरीदी में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसमें नीचे से ऊपर तक लोग शामिल है इसीलिए सरकार किसी भी घोटाले का जांच नहीं करवा रही ।जांच की मांग करने वाले घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाती है बलौदाबाजार रायपुर में यही हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed