March 6, 2026

बीजापुर में 103 नक्सलियों को सरेंडर,23 महिला नक्सली भी शामिल,अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर

0
IMG_20251002_181003.jpg

छत्तीसगढ़ – बीजापुर में नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण हुआ है। आज 103 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इस सरेंडर में 23 महिला नक्सली भी शामिल हैं। SP बीजापुर और DIG CRPF डी.एस. नेगी की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक कदम सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता साबित हुआ।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहल सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ बढ़ा अभियान चला सकते हैं। इसी को लेकर सुरक्षा बलों ने अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर कराया है। शाह का प्रदेश के बस्तर दशहरा महोत्सव में 4 अक्टूबर को आने का कार्यक्रम है। वो इस दौरान नक्सली उन्मूलन की समीक्षा भी करने वाले हैं। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल काफी एक्टिव हैं और 103 नक्सियों के सरेंडर को भी इस एंगल से देखा जा रहा है।

सरेंडर नक्सलियों पर था 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम

जानकारी के अनुसार, दशहरे के दिन यानी 2 अक्टूबर को जिन 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उन पर 1 करोड़ 6 हजार रुपए का इनाम था। इनमें कई कुख्यात नक्सली भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed