March 6, 2026

नक्सलियों का भारी विस्फोटक डम्प बरामद,बड़ी साजिश हुई विफल,सुरक्षा बलों ने सतर्कता से समय रहते पाई सफलता

0
WhatsApp-Image-2025-10-01-at-12.51.35-PM2-1024x461

छत्तीसगढ़ -बीजापुर जिले से नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पामेड़ क्षेत्र के FOB काउरगुट्टा जंगलों में कोबरा 208 बटालियन की नक्सल गश्त के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में छिपाए गए भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री का डम्प बरामद किया गया। यह कार्रवाई माओवादियों की संभावित बड़ी साजिश को नाकाम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

सुरक्षाबलों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढे में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं। बरामद सामग्री में गन पाउडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, आरडीएक्स, इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इम्प्रोवाइज्ड ग्रेनेड, तीर बम, पटाखे, और विस्फोटक बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, आयरन रॉड, आयरन कटर, आयरन चिमटा, बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, कॉपर वायर, और स्पूल वायर भी बरामद हुए हैं।

माओवादियों ने इस सामग्री को संभावित बड़ी हमले के लिए जमा किया था, जिसे सुरक्षा बलों की सतर्कता और तत्परता ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस सफलता से न केवल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा, बल्कि माओवादियों की ताकत भी कमजोर होगी। इस छापेमारी ने सुरक्षा बलों की मेहनत और क्षेत्र में जारी सघन गश्त की प्रभावशीलता को भी साबित किया है।

बीजापुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि वे इस प्रकार के ऑपरेशनों को और तेज करेंगे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि माओवादियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और उन्हें पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed