March 6, 2026

किंकारी नाले में कार बही,तीन लोग थे सवार, किसी तरह कार से बाहर निकले और तैरकर बचाई जान

0
Screenshot_20250925_121715_copy_800x479

छत्तीसगढ़ – सारंगढ़ परिया थाना क्षेत्र के विक्रम पाली के पास किंकारी नाला उफान पर है। बुधवार को नाले के ऊपर से गुजर रही कार तेज बहाव के कारण बह गई। इसमें सवार तीनों लोग किसी तरह कार से बाहर निकले और तैरकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार कार ओडिशा के मुक्ता निवासी प्रेम पटेल का छोटा भाई चला रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। वे सभी मंगलवार को बिलासपुर गए थे और बुधवार सुबह लौट रहे थे। किंकारी नाले पर बारिश का पानी तेजी से बह रहा था। उनसे पहले एक ट्रक नाले को पार कर गया था। इसके ठीक पीछे कार ने भी नाला पार करने की कोशिश की। कार पानी के तेज बहाव में फंसकर खिसकने लगी। ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह नाले में बह गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के पीछे मुख्य वजह ड्राइवर की लापरवाही है। नाले पर पानी का तेज बहाव होने के बाद भी उसने जोखिम लिया। इसके अलावा नाले पर सेफ्टी वाल भी नहीं है। इससे भी खतरा बढ़ जाता है।

रायपुर- बिलासपुर समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जीपीएम, मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, कोंडागांव, बस्तर समेत 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को पूर्व मध्य और उसके आस-पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। 27 अगस्त को यह सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इसके चलते 30 सितंबर तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। रायपुर के सभी क्षेत्रों पर इसका प्रभाव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed