March 6, 2026

आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म : युवकों ने कार में बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

0
WhatsApp-Image-2025-09-24-at-5.48.44-PM

कवर्धा – आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिचित युवक के साथ उसके घर पर रुकी थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद उसका साथी भी वहां पहुंचा।

इसी दौरान युवक के परिचित और उसके दोस्त कार से वहां आए। युवती और उसका साथी भी कार में बैठ गए। आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने महेंद्र शोरूम के पास युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता को मुलायजा के लिए अस्पताल लाया गया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल में सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और एएसपी की गाड़ी को घेर लिया।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और डीवीआर जब्त कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed