छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त
रायपुर – कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसे लेकर ऑब्जर्वर का ऐलान कर दिया गया है। एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक हिना कांवरे को भी जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश में लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तीन राज्यों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी


