March 6, 2026

माना कैंप में दुर्गा पूजा, विधायक मोतीलाल साहू ने बुजुर्ग माताओं से मिलकर नए वस्त्र और फल मिठाई भेंट कर लिया आशीर्वाद

0
IMG_20250923_134228_copy_800x579

रायपुर: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, स्वामी जन सेवा समिति ने रायपुर के माना कैंप स्थित पी.एल.होम क्रमांक 1 शरणार्थी कैंप में एक विशेष दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, 1965 में बांग्लादेश से आकर बसे बेसहारा बुजुर्ग माताओं का सम्मान किया गया। समिति ने इन माताओं को नए वस्त्र, फल और मिठाई भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ने किया माताओं का सम्मान

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदकुमार साहू उपस्थित रहे। विधायक मोतीलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें हमेशा इन माताओं की चिंता रहती है। उन्होंने कहा, “जब भी माताओं को कोई परेशानी होती है, तो मुझे खबर मिलती है और मैं उसका समाधान करने की पूरी कोशिश करता हूँ।” उन्होंने अपनी व्यस्तता का जिक्र करते हुए कहा कि वह हमेशा माताओं के बीच रहने का प्रयास करते हैं और ऐसे कार्यक्रमों में जरूर पहुँचते हैं।

सरकार की देखरेख में रहती हैं ये माताएँ

यह कार्यक्रम उन माताओं के लिए आयोजित किया गया था, जिनका कोई अपना नहीं है। 1965 में बांग्लादेश से विस्थापित होकर ये माताएँ भारत के माना कैंप में शरणार्थी के रूप में आई थीं, और तब से ही वे सरकार की देखरेख में रहती हैं। समिति ने इन माताओं को पुष्प अर्पित कर, धूप-दीप से आरती की, और उनका मात्री पूजन किया। इस दौरान, लगभग 40 से अधिक माताओं को नए वस्त्र और फल भेंट किए गए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत मानाकैंप के CMO सौरभ बाजपाई, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. ऐबु, जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल भीम निषाद,पार्षद लोकमती ठाकुर, लीना शाह, काजल मंडल, राखी मंडल और नंदलाल बर्मन सहित स्वामी जन सेवा समिति के सदस्य, यंग ग्रुप और महिला समूह भी उपस्थित थीं। इस आयोजन ने नवरात्रि के अवसर पर सेवा और सम्मान की भावना को और भी मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed