April 25, 2026

सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को किया ढेर, दोनों पर 40-40 लाख का था इनाम

0
4FVRmpVV-Copy-of-bps-8

नारायणपुर – सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने अबूझमाड़ में राजू दादा उर्फ ​​कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ ​​कादरी सत्यनारायण रेड्डी को मुठभेड़ में मार गिराया। इन दोनों पर 40-40 लाख रुपए का इनाम था।

मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र स्थित अबूझमाड़ इलाके में माओवादी गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन चलाया था

इस अभियान के दौरान सोमवार की सुबह से माओवादी एवं सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।

मुठभेड़ के उपरांत, मौके से दो पुरुष माओवादी कैडर के शवों के साथ हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

प्रारंभिक पहचान में पुष्टि हुई कि ये दोनों माओवादी कैडर केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा @ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा @ कादरी सत्यनारायण रेड्डी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *