March 6, 2026

लाखों किसान सम्मान निधि से वंचित,प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान फिर 25 लाख को ही सम्मान निधि क्यों?

0
1000779643

रायपुर – केंद्र सरकार पर किसान सम्मान निधि देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि देने में भी भेदभाव कर रही है। हर बार किसान सम्मान निधि की किस्त देते समय हजारों किसानों के नाम को काट दिया जाता है उनके खाते में सम्मान निधि जमा नहीं की जाती है। 20वीं किस्त में मात्र 25 लाख 47 हजार 538 किसानों को ही किसान सम्मान निधि की राशि दिया गया जबकि 19 किश्त में 26 लाख 15 हजार 671 किसानों को सम्मान निधि मिला था? 52257 किसानों को सम्मान निधि क्यो नही मिला? प्रदेश में 35 लाख से अधिक किसान हैं तो बाकी किसानों को सम्मान निधि क्यों नहीं दिया जा रहा है ?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है किसानों के नाम से योजना बनाकर खाना पूर्ति करती है। प्राकृतिक आपदा फसल खराब होने का नुकसान सभी किसानों को होता है खाद की कमी बिजली कटौती से हर किसान परेशान है ऐसे में योजना में किसानों में भेदभाव नही होना चाहिए। प्रदेश के सभी किसानों को किसान सम्मन निधि मिलना चाहिए भाजपा के सरकार या सुनिश्चित करें और किसान सम्मान निधि में जिन किसानों का नाम काटा जा रहा है उन्हें तत्काल जोड़ा जाए और 20 किश्त किसानों के खाता में जमा कराई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed