April 24, 2026

वोट चोर गद्दी छोड़ के तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग एवं भिलाई में हुये बड़े कार्यक्रम,मोटर सायकल रैली, पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान जनसभाओं में कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाया

0
IMG-20250918-WA0023

रायपुर – रायगढ़ से चली कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम यात्रा के तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान तथा जनसभाओं, बाईक रैली के साथ संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजनंदगांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज करते हुए हस्ताक्षर अभियान, वोट अधिकार पदयात्रा के बाद वोट अधिकार जनसभा को संबोधित किया विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाइक रैली के साथ मिनीमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुद्वारा में माथा टेक कर गुरुनानक चौक में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर वोट अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा की अगुवाई प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव के साथ सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी नेता और कांग्रेस जन कदम से कदम मिलाकर चले। मिल रहे रास्ते भर जन समर्थन देखते ही बन रहा था। दुर्ग में मिनीमाता चौक तथा भिलाई के जामुल चौक में जनसभायें एवं पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा की वोट चोरी एक बहुत गंभीर मसला है। भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है। पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का प्रमाण राहुल गांधी जी दे चुके हैं और अब नई तकनीक से किस प्रकार से चिन्हांकित कर नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं का खुलासा आज किया है और निर्वाचन आयोग से इस मामले में जांच की मांग की है उसी के चलते हम सब संकल्पित मन से कांग्रेस की आवाज को, राहुल गांधी जी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में लगे हुए हैं भाजपा सरकार वोटरों के अधिकारों पर हनन जिस प्रकार से कर रही है इसका मजबूत विरोध करने का समय आ गया है वोट चोर गद्दी छोड़ एक नारा नहीं एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और यह एक आवाज है अन्याय के विरुद्ध एक आवाज है लोकतंत्र को बचाने के लिए और एक आवाज है सत्ता के लिए गड़बड़ी करने वाली भाजपा के लिए। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक चुनौती है निर्वाचन आयोग और भाजपा के सांठ गांठ के लिए क्योंकि जिस प्रकार से राजनांदगांव सहित सभी जगह जनता से इस अभियान को मिल रहे जनसमर्थन एवं आप लोगों के जोश को देखने के बाद यह स्पष्ट नजर आ रहा है क जनता को इस अभियान को आंदोलन का स्वरूप देने वाली है छ ग की भाजपा सरकार जनता के अरमानों पर पानी फेरने वाली सरकार है।

सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सिलसिलेवार आरोप की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा ने छ.ग. की पावन भूमि को कलंकित करने आमादा है। राहुल गांधी जी ने जो वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज किया है और एआईसीसी के निर्देश पर हमारे प्रभारी सचिन पायलट जी के नेतृत्व में हम सब लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से मिल रहे समर्थन से हम सब कांग्रेसी उत्साहित हैं और लोकतंत्र के इस लड़ाई में एक जुटता के साथ हम सब काम करने का संकल्प ले रहे हैं। राज्य से भाजपा के कुशासन की मुक्ति तक संघर्ष चलते रहेगा। पूरा छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था मामला में पूरा खत्म हो चुकी है। हर वर्ग के लोग और छत्तीसगढ़ की जनता गिन रही हर एक-एक दिन कब पूरे होंगे तीन साल और कब उखाड़ कर फेंकेगे और फिर से कांग्रेस की सरकार बनायें।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जो गरीब परिवार के है, किसान परिवार के है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के है वो वोट नहीं मिला है जो लोकतंत्र के लिये खतरा बन गया है। राहुल गांधी जी मतदाताओं के मतदान के अधिकार को बचाने के लिये संघर्ष कर रहे है।

सभा को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की वोट चोरी के साथ-साथ खातू चोरी, बिजली चोरी के नारों के साथ सभा को जोशीला बनाया वही पिछले लोकसभा चुनाव में के डिलीट मतदाता का वोट भाजपाइयों द्वारा कराए गए गड़बड़ी को उजागर करते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी आज तक इस मामले में निर्वाचन आयोग ने कोई जांच नहीं की जिससे यह साबित होता है कि निर्वाचन आयोग और भाजपा की सांठगांठ है और इसी के चलते वोट चोरी जैसे मामले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर किया और वोट चोरी के बारे में बताया कि कैसे मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़िया किया है। क्योकि मतदाता सूची में एक व्यक्ति के कई सारे में वोटर आईडी बने है। सरकार तो ईवीएम में गड़बड़ी के साथ वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी कर रही है।

सभा को संबोधित करते हुये पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में असफल है और जिस प्रकार से जनता को बिजली की मार, किसानों को खाद्य का संकट का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में छ ग सरकार को पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है सभा में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल महिला कांग्रेस शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण क्षेत्र से विशाल जनसमूह शामिल होकर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल हुये।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव एस.ए. संपत कुमार, सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक भोलाराम साहू, विधायक इंद्रसाव मंडावी, विधायक कुंवरसिंह निषाद, विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed