माना कैम्प में पीएम मोदी के जन्मदिन पर “सेवा पखवाड़ा” के तहत स्वच्छता अभियान, भाजपा नेताओं ने लिया हिस्सा
रायपुर-/ माना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “सेवा पखवाड़ा” के तहत, आज नगर पंचायत माना कैम्प स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं इस अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल के अध्यक्ष भीमवंत निषाद, नगर पंचायत माना कैम्प के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के. ऐबु और महामंत्री नरेश पिल्लै शामिल थे। स्वच्छता अभियान में पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें लोकमति ठाकुर, अंजना चौधरी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद नन्द लाल बर्मन और पार्षद प्रेम कुमार मंडल मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

इस मौके पर पवन साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का दिन है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत” का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसे अपना कर्तव्य मानेगा।

विद्यालय की प्राचार्य ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि ऐसे अभियान छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारीगण, और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया। यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा के माध्यम से मनाने की भावना को दर्शाता है।


