April 24, 2026

नाबालिग लड़की से शोषण राहुल टिकरिहा के खिलाफ पाक्सोएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो – प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

0
1000779643

रायपुर – भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर लगे संगीन आरोप पर भाजपा को घेरते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर उसके चाचा ने घर बर्बाद करने एवं एक लड़की ने यौन शोषण करने का संगीन आरोप लगाया है। लड़की के साथ जब शोषण हुआ तब लड़की नाबालिग थी, अतः उसके आरोपो के आधार पर राहुल टिकरिहा के खिलाफ पाक्सोएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा राहुल टिकरिहा के बचाव में आरोप लगाने वालों को कांग्रेस की साजिश बताकर यौन शोषण के आरोपी राहुल टिकरिहा का बचाव कर रही है। जबकि राहुल टिकरिहा के चाचा एवं एक लड़की ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर सार्वजनिक तौर पर अपनी आप बीती सुनाई एवं न्याय की गुहार लगाई। ऐसे में भाजपा संगठन एवं सरकार के कानों तक क्या उन पीड़ितों की गुहार नही पहुँची। आखिर भाजपा यौन शोषण के आरोपी को क्यों बचा रही है? पुलिस प्रशासन उक्त लड़की के आरोप के बाद स्वतः संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही क्यो नही कर रही है? पीड़ित पक्ष को क्यो डराया जा रहा है? भाजपा संगठन ने राहुल टिकरिया पर कार्यवाही क्यो नही कर रही? क्या यही भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का चरित्र यह आरोपी के पक्ष में खड़ा होना और प्रदेश में प्रदेश की जनता देख रही है। राहुल टिकरिहा पर उसके चाचा ने चाची के साथ अवैध संबंध होने का संगीत आरोप लगाया है। राहुल टिकरिहा का यह कृत्य सामाजिक तौर पर रिश्तों को शर्मशार करने वाला है। लड़की ने कहा कि राहुल टिकरिहा उसका शोषण किया, छेड़खानी किया। सम्बन्ध बनाने दबाव बना रहा था शादी का प्रलोभन दिया। अब शादी से इंकार कर रहा है। लड़की शादी करने की मांग कर रही है। ऐसे में भाजपा संगठन उस बेटी एवं चाचा को को न्याय दिलाने से बाधा बन रही है।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है की चरित्रहीन भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा को तत्काल पद से हटाए पार्टी से बर्खास्त करें और सरकार संज्ञान में लेकर राहुल टिकरिहा पर लगे आरोपों पर कानूनी कार्यवाही करें पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed