27 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार,नेटवर्क और सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस
गरियाबंद – जिले में फिंगेश्वर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को धर दबोचा। उनकी कार से 27 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय आर्य और पवन, दोनों मध्यप्रदेश निवासी तथा फिरोज महाराष्ट्र निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए कार में एक विशेष गुप्त चेंबर बनाया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था।
फिंगेश्वर पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर पड़ोसी राज्यों में खपाने का काम कर रहा था। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

